
उत्तराखंड के रामनगर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष पद की दावेदार मंजू नगी के पति संजय नेगी ने अपनी पत्नी, बच्चों सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। साथ ही साथ सत्ता के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय नेगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि सूचना आ रही है कि मेरे सहयोगी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पुलिस ढूंढ रही है वो भी बिना बात के। ये लोकतंत्र है, लोकतंत्र में कोई किसी को भी समर्थन कर सकता है। पर जबरन कोई किसी को भी डरा धमका कर समर्थन के लिए दबाव नही डाल सकता है।

संजय नेगी ने आगे कहा कि यदि आज रात या कल रात तक प्रशासन मेरे समर्थन में आये क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पुलिस की दबिश से डराने या धमकाने का प्रयास करता है तो मैं अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आत्मदाह कर लूंगा, इस सबकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार से जुड़े एससी आयोग के अध्यक्ष जो कि ब्लॉक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी के दावेदार के देवर हैं, उनके क्रशर में पार्टनर हैं। वो सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

गांव से लेकर देश की राजनीतिक खबरों को हम अलग तरीके से पेश करते हैं। इसमें छोटी बड़ी जानकारी के साथ साथ नेतागिरि के कई स्तर कवर करने की कोशिश की जा रही है। प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक की राजनीतिक खबरें पेश करने की एक अलग तरह की कोशिश है।



