Skip to content
March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
  • Whatsapp
NetajiSamachar

NetajiSamachar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
  • Whatsapp

Categories

  • अन्य संगठन
  • एक्सक्लूसिव खबरें
  • कुछ हट के
  • छात्र संघ
  • जनता बोले
  • पंचायत
  • बुरा न मानो
  • मुख्य समाचार
  • विधायक
  • वीडियो
  • सांसद
Primary Menu
  • Home
  • सांसद
  • विधायक
  • पंचायत
  • छात्र संघ
  • अन्य संगठन
  • बुरा न मानो
  • कुछ हट के
  • जनता बोले
  • वीडियो
Live
  • अन्य संगठन

फर्जी सचिवालय कर्मी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Netaji News Desk July 11, 2025
minister Ashish patel

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फर्जी सचिवालय बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े ठगी गिरोह का मामला सामने आया है। इस मामले में ठगी के शिकार हुए परिवार ने अब प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से न्याय की गुहार लगाई है।

भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने मंत्री को पत्र सौंपकर बताया कि उनकी छोटी बहन रीता चौरसिया से नौकरी दिलाने के नाम पर शातिर ठग प्रमोद कुमार चौरसिया ने 20 लाख 17 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। इस गिरोह ने खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिवालय का समीक्षा अधिकारी और आईपीएस अधिकारी बताकर भरोसा दिलाया था।

जांच में खुली परिवार के भीतर की साजिश
कोतवाली चेतगंज पुलिस की पूछताछ में ठग प्रमोद कुमार ने खुलासा किया कि उसने ठगी की रकम में से चार लाख रुपये रीता चौरसिया के जेठ राजेंद्र कुमार चौरसिया उर्फ बड़कू को भी दिए हैं। रीता ने पहले ही मुख्यमंत्री को दिए अपने प्रार्थना पत्र में जेठ की मिलीभगत का आरोप लगाया था, जो जांच में सही साबित हुआ।

हालांकि, ठग प्रमोद कुमार चौरसिया को पुलिस ने कई माह बाद गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब तक एक भी रुपये की बरामदगी नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं, ठग से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद नहीं हुए हैं और पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी नहीं की।

गैंगस्टर एक्ट लागू करने की मांग
पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि प्रमोद कुमार चौरसिया कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। हाईकोर्ट और डीजीपी के स्पष्ट आदेश हैं कि ऐसे संगठित अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर उनकी संपत्ति जब्त की जाए, लेकिन स्थानीय पुलिस ने अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने मांग की कि गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी हो और गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त की जाए ताकि भविष्य में कोई और इस गिरोह का शिकार न हो।

मंत्री से मिले कई नेता, कार्रवाई का आश्वासन
मंत्री आशीष पटेल को सौंपे गए पत्र में इस पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर अपना दल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौरसिया, विधायक रवि चौरसिया, सुभाष चौरसिया, छोटेलाल चौरसिया, संदीप चौरसिया और बाबूलाल चौरसिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

माना जा रहा है कि अब मंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस और प्रशासन पर ठोस कार्रवाई का दबाव बनेगा। ठगी के शिकार लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा और दोषियों को कड़ी सजा होगी।

Netaji News Desk

गांव से लेकर देश की राजनीतिक खबरों को हम अलग तरीके से पेश करते हैं। इसमें छोटी बड़ी जानकारी के साथ साथ नेतागिरि के कई स्तर कवर करने की कोशिश की जा रही है। प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक की राजनीतिक खबरें पेश करने की एक अलग तरह की कोशिश है।

Continue Reading

Previous: राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली, छात्र नेताओं ने उठाई पुरानी परंपरा बहाल करने की आवाज़
Next: कुमार मंगलम बिड़ला को मिली अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, USISPF बोर्ड में नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार

Swabhimaan Pahal
  • कुछ हट के
  • अन्य संगठन

प्रीति अदाणी की बड़ी घोषणा: ‘स्वाभिमान’ पहल से देश भर की 10 लाख महिलाएं बनेंगी उद्यमी, महाराष्ट्र से होगी शुरुआत

Netaji News Desk March 13, 2026
Thalapathy Vijay
  • अन्य संगठन
  • मुख्य समाचार

TVK नेता विजय का तंजावुर दौरा: विधानसभा चुनाव से पहले देंगे चुनावी जीत का मंत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Netaji News Desk March 5, 2026
Mohan Bhagwat
  • अन्य संगठन
  • मुख्य समाचार

RSS प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: स्वामीनारायण मंदिर में करेंगे दर्शन, जानें पूरा शेड्यूल

Netaji News Desk March 5, 2026

ट्रेंडिंग न्यूज

प्रीति अदाणी की बड़ी घोषणा: ‘स्वाभिमान’ पहल से देश भर की 10 लाख महिलाएं बनेंगी उद्यमी, महाराष्ट्र से होगी शुरुआत Swabhimaan Pahal 1
  • कुछ हट के
  • अन्य संगठन

प्रीति अदाणी की बड़ी घोषणा: ‘स्वाभिमान’ पहल से देश भर की 10 लाख महिलाएं बनेंगी उद्यमी, महाराष्ट्र से होगी शुरुआत

March 13, 2026
‘ममता बनर्जी ही हैं मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन’, बिप्लब कुमार देब का बंगाल सीएम पर तीखा हमला West Bengal Elections 2
  • बुरा न मानो
  • मुख्य समाचार

‘ममता बनर्जी ही हैं मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन’, बिप्लब कुमार देब का बंगाल सीएम पर तीखा हमला

March 13, 2026
आंध्र प्रदेश बनेगा ‘इलेक्ट्रॉनिक्स हब’: हिंदूपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और अमरावती में क्रिएटिव सिटी की तैयारी Andhra Pradesh Development 3
  • विधायक
  • मुख्य समाचार

आंध्र प्रदेश बनेगा ‘इलेक्ट्रॉनिक्स हब’: हिंदूपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और अमरावती में क्रिएटिव सिटी की तैयारी

March 13, 2026
लाल किले के म्यूजियम से गायब हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ऐतिहासिक टोपी? परपोते चंद्र कुमार बोस ने PM मोदी से की शिकायत Netaji Subhash Chandra Bose 4
  • बुरा न मानो
  • मुख्य समाचार

लाल किले के म्यूजियम से गायब हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ऐतिहासिक टोपी? परपोते चंद्र कुमार बोस ने PM मोदी से की शिकायत

March 13, 2026
हावड़ा लोकसभा सीट का चुनावी गणित: 500 साल पुरानी विरासत और 7 विधानसभा सीटों पर TMC का ‘अजेय’ किला Howrah LokSabha 5
  • जनता बोले
  • मुख्य समाचार

हावड़ा लोकसभा सीट का चुनावी गणित: 500 साल पुरानी विरासत और 7 विधानसभा सीटों पर TMC का ‘अजेय’ किला

March 13, 2026

हमसे जुड़े

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
  • Whatsapp

Categories

  • अन्य संगठन (162)
  • एक्सक्लूसिव खबरें (99)
  • कुछ हट के (96)
  • छात्र संघ (43)
  • जनता बोले (136)
  • पंचायत (46)
  • बुरा न मानो (166)
  • मुख्य समाचार (459)
  • विधायक (234)
  • वीडियो (21)
  • सांसद (265)

हमारे बारे में

देश में नेताओं से जुड़ी खबरों को आपके सामने लाने की कोशिश कर रहा है। इस वेबसाइट के जरिए ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, छात्र संघ, सांसद और विधायकों की खबर के साथ साथ उन संगठनों की भी खबरें आपके समक्ष लाने की कोशिश करेंगे, जहां नेतागिरी की जाती है। यह मंच नेताओं और उनकी नेतागिरी को समर्पित है। यहां पर केवल नेतागिरी की ही खबरें आपको पढ़ने के लिए मिलेंगी। आपको अगर अपनी नेतागिरी चमकानी है या नेतागिरी से जुड़ी खबरें पढ़नी है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

श्रेणियाँ

अन्य संगठन एक्सक्लूसिव खबरें कुछ हट के छात्र संघ जनता बोले पंचायत बुरा न मानो मुख्य समाचार विधायक वीडियो सांसद

हाल ही में

  • प्रीति अदाणी की बड़ी घोषणा: ‘स्वाभिमान’ पहल से देश भर की 10 लाख महिलाएं बनेंगी उद्यमी, महाराष्ट्र से होगी शुरुआत
  • ‘ममता बनर्जी ही हैं मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन’, बिप्लब कुमार देब का बंगाल सीएम पर तीखा हमला
  • आंध्र प्रदेश बनेगा ‘इलेक्ट्रॉनिक्स हब’: हिंदूपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और अमरावती में क्रिएटिव सिटी की तैयारी
  • लाल किले के म्यूजियम से गायब हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ऐतिहासिक टोपी? परपोते चंद्र कुमार बोस ने PM मोदी से की शिकायत
  • Home
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
  • Whatsapp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.