
नई दिल्ली स्थित इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट में शनिवार को एक विशेष कृषि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए दो बड़ी योजनाओं प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का औपचारिक शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये योजनाएं देश के किसानों का भाग्य बदलने का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं पर सरकार 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।
कृषि क्षेत्र में 11 वर्षों की ऐतिहासिक प्रगति
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत के कृषि क्षेत्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसके लिए कुछ खास आंकड़े भी गिनाए। साथ देश की कई मामलों में उपलब्धियों को भी गिनाया….

कृषि निर्यात लगभग दोगुना हो गया है।
अनाज उत्पादन में 900 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि हुई है।
फल और सब्जियों का उत्पादन भी 640 लाख मीट्रिक टन से अधिक बढ़ा है।
भारत आज दुनिया भर में अपना डंका बजा रहा है, क्या आप जानते हैं कि हमारा देश…..
दूध उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है।
मछली उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।
शहद उत्पादन 2014 की तुलना में दोगुना हो गया है।

कृषि सुधारों की लंबी सूची
पीएम मोदी ने बताया कि बीते वर्षों में सरकार ने “बीज से लेकर बाजार तक” अनेक सुधार किए हैं, जिनका असर किसानों की आमदनी और उत्पादकता पर साफ दिख रहा है:
देश में 6 नई फर्टिलाइजर फैक्ट्रियों की स्थापना
25 करोड़ से अधिक किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण
100 लाख हेक्टेयर भूमि में सूक्ष्म सिंचाई की सुविधा
पीएम फसल बीमा योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपए का मुआवजा
10,000+ एफपीओ (किसान उत्पादक संघ) का गठन

पीएम मोदी ने बताया कि यह योजना आकांक्षी जिलों को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना की प्रेरणा आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता से मिली है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई ये दोनों योजनाएं न केवल कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगी, बल्कि देश के लाखों किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी। यह भारत के ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा और समग्र समृद्धि की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

नेता और नेतागिरि से जुड़ी खबरों को लिखने का एक दशक से अधिक का अनुभव है। गांव-गिरांव की छोटी से छोटी खबर के साथ-साथ देश की बड़ी राजनीतिक खबर पर पैनी नजर रखने का शौक है। अखबार के बाद डिडिटल मीडिया का अनुभव और अधिक रास आ रहा है। यहां लोगों के दर्द के साथ अपने दिल की बात लिखने में मजा आता है। आपके हर सुझाव का हमेशा आकांक्षी…