
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 51वें जन्मदिन के मौके पर देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। सभी नेताओं ने रेखा गुप्ता के दिल्ली के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने दिल्ली के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।” इसी प्रकार, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ और भूपेंद्र पटेल ने भी उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
पैतृक गांव में भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव जा रही हैं, जहां उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। गांव के स्टेडियम में जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी 16.80 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
राजनीतिक सफर की शुरुआत एबीवीपी से
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। उनका राजनीतिक सफर 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ था, और आज वे दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं।

गांव से लेकर देश की राजनीतिक खबरों को हम अलग तरीके से पेश करते हैं। इसमें छोटी बड़ी जानकारी के साथ साथ नेतागिरि के कई स्तर कवर करने की कोशिश की जा रही है। प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक की राजनीतिक खबरें पेश करने की एक अलग तरह की कोशिश है।



